See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-08 21:09:05

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत जनपद के थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो पुलिस टीम ने आज क्षेत्र में एक जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं को उनके साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम, नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।


इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-102 जैसी सेवाओं के बारे में बताया। इसके साथ ही आत्मरक्षा के टिप्स, गुड टच और बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित महसूस कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।