See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-08 20:53:17

भारत विकास परिषद समर्पण महिला समिति द्वारा समर कैंप का दूसरा दिन रचनात्मक गतिविधियों के साथ संपन्न

भारत विकास परिषद समर्पण महिला समिति द्वारा समर कैंप का दूसरा दिन रचनात्मक गतिविधियों के साथ संपन्न

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा बुलंदशहर की महिला समिति द्वारा लाल तलाब स्थित प्राइमरी स्कूल में समर कैंप के दूसरे दिन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती सीमा बंसल द्वारा बच्चों को क्राफ्ट और आर्ट की शिक्षात्मक गतिविधियों से कराई गई। इसके पश्चात श्रीमती कीर्ति अग्रवाल ने बच्चों के साथ सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल-जवाब का रोचक सत्र आयोजित किया।


इस अवसर पर सभी महिला सदस्यों ने कुल 118 बच्चों को बिस्कुट, टॉफी और चॉकलेट वितरित किए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। आज के कार्यक्रम में दीपा, शुभ्रा, कीर्ति, सीमा, अंशु, दीपाली, प्रियंका, लवली, रेनू और मनीषा सहित सभी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। महिला समिति का यह प्रयास बच्चों के समग्र विकास और गर्मी की छुट्टियों को सार्थक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा।