See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-08 20:52:42

मनिपाल हॉस्पिटल गाज़ियाबाद ने बुलंदशहर में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

मनिपाल हॉस्पिटल गाज़ियाबाद ने बुलंदशहर में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। मनिपाल हॉस्पिटल गाज़ियाबाद ने बुलंदशहर के काला आम स्थित बुलंद सिटी सेंटर मॉल में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बुलंदशहर नगरपालिका की चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में गाज़ियाबाद से आए डॉक्टर्स की टीम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मनिपाल हॉस्पिटल ने मेडिकेयर क्लिनिक के सहयोग से मॉल की दुकान संख्या 20 में यह सुविधा शुरू की है, जहां सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं प्रत्येक गुरुवार को उपलब्ध होंगी, जबकि जनरल फिजिशियन प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगे।


सेवाएं देने वाले विशेषज्ञों में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक गुप्ता, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. नितिन मांगलिक, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक सिंह, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिशिर पांडे और फिजिशियन डॉ. नासिर शामिल हैं। डॉ. नितिन मांगलिक ने बताया कि गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं बदलती जीवनशैली के कारण तेजी से बढ़ रही हैं और इनसे बचाव के लिए समय पर जांच और सही जीवनशैली आवश्यक है। डॉ. शिशिर पांडे ने युवाओं में बढ़ते स्ट्रोक के मामलों को लेकर चेताया और नियमित स्वास्थ्य जांच व संतुलित जीवनशैली को जीवनरक्षक बताया।


मनिपाल हॉस्पिटल्स का उद्देश्य बुलंदशहर और आस-पास के क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है और लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए जागरूक करना है। मार्केटिंग हेड विष्णु कुमार ने बताया कि मनिपाल हॉस्पिटल्स भारत का दूसरा सबसे बड़ा हेल्थकेयर नेटवर्क है, जिसमें 37 अस्पतालों का समूह शामिल है। अपकंट्री इसरार अहमद ने बताया कि पहली बार बुलंदशहर में अस्पताल के पैनल के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे अब स्थानीय लोग गाज़ियाबाद जाने के बजाय अपने शहर में ही विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे। मनिपाल हॉस्पिटल्स एनएबीएच, एएएचआरपीपी, एनएबीएल जैसी संस्थाओं से मान्यता प्राप्त है और यह हर वर्ष 70 लाख से अधिक मरीजों को संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है।