See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-07 21:12:24

महिला सैल की काउंसलिंग से तीन दंपतियों में सुलह, नवजीवन की शुरुआत का लिया संकल्प

महिला सैल की काउंसलिंग से तीन दंपतियों में सुलह, नवजीवन की शुरुआत का लिया संकल्प

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर के निर्देशन में वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए महिला सैल/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 07.05.2025 को पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों में पति-पत्नी दोनों पक्षों की उपस्थिति में काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान समस्याओं को शांतिपूर्वक सुनते हुए तीन प्रार्थना पत्रों में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर विश्वास जताते हुए साथ मिलकर नया जीवन शुरू करने का निर्णय लिया। प्रभारी महिला सैल व काउंसलरों ने दंपतियों को नवजीवन की शुभकामनाएं देते हुए समझाया कि बीती बातों को पीछे छोड़कर आपसी प्रेम और समझदारी से जीवन व्यतीत करें।