See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-02 10:46:01

थाने में सेलिब्रेट हुआ इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह बिष्ट का जन्मदिन, पुलिस स्टाफ ने मनाया जन्मदिन

धौलाना थाना धौलाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट का 48 वां जन्मदिन पुलिस स्टाफ ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।

हापुड़।  धौलाना थाना धौलाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट का 48 वां जन्मदिन पुलिस स्टाफ ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।इस दौरान समस्त दौरान पुलिस स्टाफ ने इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट को उनके जन्म दिवस के मौके पर उन्हें ढेरों सारे उपहार भेंट किये व उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस दौरान अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह बिष्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला प्रत्येक नया दिन उनके जीवन में अनेका सफलताएं एवं अपार खुशियां लेकर आएं।धौलाना थाना प्रभारी के जन्मदिन की सूचना पर धौलाना कस्बे के ग्राम प्रधान अतीक अहमद थाना प्रभारी के कार्यालय पर पहुंचकर उनके जन्मदिन का केक काटते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।साथ ही सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा।इस दौरान कस्बा इंचार्ज शिवांग शेखर,एसएसआई विनोद कुमार, एसआई जब्बार अहमद,  यूपीएसआईडीसी चौकी इंचार्ज पंकज शर्मा, देहरा चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार, एसआई सुधीर, एसआई कन्हैया यादव,एसआई सुधीर कुमार, हेड कांस्टेबल गौरव बघेल,सुमित यादव,भूपेंद्र चौधरी, अंकित यादव,भानु सिंह, संजीव कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।