See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-07 21:08:38

गैंगस्टर में वांछित 01 शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

गैंगस्टर में वांछित 01 शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 07.05.2025 को थाना छतारी पुलिस द्वारा गैंगस्टर में वांछित 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का चोर/गैंगस्टर हैं, जो थाना छतारी पर पंजीकृत मुअसं- 289/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद थाना छतारी पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मअसं-180/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


गिरफ्तार अभियुक्त अलीहसन पुत्र रफीक निवासी ग्राम असगरपुर थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर है। अभियुक्त के पास से 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें विभिन्न धाराओं में कई मामलों की जांच की जा रही है।


गिरफ्तारी की कार्यवाही थाना प्रभारी छतारी श्री संदीप कुमार, उ0नि0 देनेन्द्र कुमार, उ0नि0 विशाल प्रताप, है0का0 अरूण कुमार और का0 दीपक कुमार द्वारा की गई।