See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-07 21:02:00

बुलन्दशहर पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

बुलन्दशहर पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने आज एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जाकिर पुत्र रजा मोहम्मद निवासी गली नं. 10, श्याम नगर, थाना लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।


अभियुक्त जाकिर का आपराधिक इतिहास बहुत लंबा है। उसके खिलाफ मेरठ जनपद के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, आर्म्स एक्ट और कई अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।


इस सफलता में थाना प्रभारी प्रेमचन्द शर्मा और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें उप निरीक्षक वरुण शर्मा, बलवीर सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार और शिवम कुमार शामिल थे। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने का संकल्प लिया है।