See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-07 21:01:20

बुलन्दशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

बुलन्दशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत आज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति/एंटी रोमियों पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर, सुरक्षित और स्वावलंबी बनाना है।


टीमों ने स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर जैसे महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वॉड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-102 आदि के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।


साथ ही उन्हें आत्मरक्षा से जुड़े टिप्स, ‘गुड टच-बैड टच’ की पहचान और आवश्यक समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस की इस पहल को स्थानीय लोगों और छात्राओं द्वारा सराहा गया और इसे महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम माना गया।