See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-05 15:37:25

ग्राम सिखेड़ा में हुआ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत, लोगों की उमड़ी भारी भीड़.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया

हापुड़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ग्राम सिखेड़ा में पहुंचे। जहां लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एडवोकेट शहजादा चौधरी ने कहा कि जनपद हापुड़ में कांग्रेस का वर्चस्व दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। आने वाले चुनाव में इसका लाभदायक परिणाम निश्चित तौर पर जनपद हापुड़ में देखने को मिलेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने लोगों से मिले आदर सत्कार के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम सिखेड़ा के लोगों की उम्मीद पर खड़ा उतरने का वह भरपूर प्रयास करेंगे। राकेश त्यागी ने कहा कि इस बात को बिल्कुल भी नहीं नकारा जा सकता कि हम लोग कहीं ना कहीं कांग्रेस के पुराने साथियों को भूल चुके हैं, उन्हें वह सम्मान देना भूल चुके हैं जिसके लिए वह हकदार हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार वे अब जनपद में कांग्रेस के सभी पुराने साथियों को, जो सम्मान के हकदार है। उन सभी साथियों को सम्मान देने के लिए उनके वार्डो और ग्रामों में जा रहे हैं और उन्हें हर संभव पूरा मान सम्मान के साथ उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित भी कर रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने भी लोगों से मिले आदर सत्कार के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सामने सीना तान के खड़ा हुआ है और निश्चित ही सभी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को शिकायत देने का काम भी करेगा। उन्होंने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी जी ने लोगों को उनकी भागीदारी और सम्मान हिस्सेदारी के लिए लगातार केंद्र सरकार के सामने जातिगत जनगणना देश में लागू कराने की मांग की, जिसके परिणामस्वरूप आज उनके नेता राहुल गांधी जी की उसे मांग को केंद्र सरकार को मजबूरन मानने पर बाध्य होना पड़ा है जो कि देश के लोगों की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि देश में जातिगत जनगणना कराने से लोगों को उनकी भागीदारी के साथ ही उनकी हिस्सेदारी मिलेगी। इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी पति अरुण वर्मा, अमरनाथ शर्मा प्रधान जी, पूर्व सभासद ऐजाज अहमद, एससी एसटी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरत लाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे.!