See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-05-05 13:38:10

वरिष्ठ पत्रकार विजय राय का निधन, मीडियाजगत में शोक

राष्ट्रीय सहारा अख़बार के ग्रुप एडिटर और वरिष्ठ पत्रकार विजय राय का निधन हो गया

बुरी खबर है कि राष्ट्रीय सहारा अख़बार के ग्रुप एडिटर और वरिष्ठ पत्रकार विजय राय का निधन हो गया। वे सहारा मीडिया समूह के चीफ एडिटर भी रह चुके थे और कई प्रमुख अखबारों में उच्च पदों पर कार्य कर चुके थे। वर्तमान में वे सहारा मीडिया के सलाहकार के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, विजय राय माउथ कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा था। हालांकि, आज सुबह साढ़े चार बजे नोएडा स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। कीमोथेरेपी के कारण उनका शरीर कमजोर हो गया था, लेकिन वे एक जीवट व्यक्ति थे, जो हमेशा कठिनाइयों का सामना करते रहे।विजय राय का स्वभाव बेहद विनम्र, हँसमुख और सरल था। वे अपनी पहली मुलाकात में ही लोगों पर गहरी छाप छोड़ जाते थे। उनकी मिलनसारिता और हंसी-मजाक ने उन्हें न केवल सहकर्मियों में, बल्कि देश भर में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रसिद्ध बना दिया। विजय राय को जानने और चाहने वाले हजारों मीडियाकर्मी उनकी इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर से स्तब्ध हैं। nविजय राय का जन्म कुशीनगर जिले में हुआ था। वे एक उत्कृष्ट और प्रेरणादायक पत्रकार थे जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत शिक्षक के रूप में की थी, लेकिन पत्रकारिता में गहरी रुचि के कारण उन्होंने राष्ट्रीय सहारा अखबार में संवाददाता के रूप में कार्य करना शुरू किया। उन्होंने खबरों के चयन, प्रस्तुति और चुटीली हेडलाइन्स देने में अपनी विशेष पहचान बनाई। उनका काम पत्रकारिता जगत के लिए एक मिसाल बन गया और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। विजय राय के परिवार में दो भाई हैं। उनके छोटे भाई प्रदीप राय सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं, जबकि सबसे छोटे भाई विनय राय भी मीडिया से जुड़े हुए हैं। विजय राय का निधन उनके परिवार, सहकर्मियों और पत्रकारिता जगत के लिए एक गहरी क्षति है। उनके असमय निधन से सभी शोकाकुल हैं और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।