See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-28 21:15:23

वन नेशन, वन इलेक्शन: देशवासियों को राहत देने के लिए जरूरी है – नरेंद्र बंसल

वन नेशन, वन इलेक्शन: देशवासियों को राहत देने के लिए जरूरी है – नरेंद्र बंसल

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में आज भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र बंसल ने वन नेशन, वन इलेक्शन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि देशवासियों को विभिन्न चुनावों के बोझ से मुक्ति दिलाने के लिए यह कदम बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भले ही कहने को चुनाव पांच साल में एक बार होते हैं, लेकिन प्रत्येक वर्ष किसी न किसी चुनाव का सामना करना पड़ता है – कभी विधानसभा, कभी लोकसभा, कभी जिला पंचायत, कभी नगर पालिका और कभी नगर निगम के चुनाव।


इस स्थिति में सरकारी मशीनरी पर भारी दबाव पड़ता है और प्रत्येक चुनाव के लिए खर्च बढ़ जाता है। यदि एक ही समय पर चुनाव कराए जाएं, तो सरकारी मशीनरी अपनी नियमित कार्यप्रणाली में सुधार कर सकती है और विकास कार्यों में गति आ सकती है। बंसल ने कहा कि चुनाव के दौरान व्यापारी वर्ग को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि कैश लेन-देन पर प्रतिबंध होता है और आचार संहिता की पाबंदियों के कारण जरूरी कार्य नहीं किए जा पाते।


उन्होंने यह भी कहा कि चुनावों में बढ़े हुए खर्चों के कारण आम जनता पर महंगाई का असर पड़ता है और उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का समाधान केवल वन नेशन, वन इलेक्शन से संभव है, जिससे चुनाव केवल पांच साल में एक बार हो और जनता को अधिक राहत मिले।