See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-28 21:14:50

नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का प्रधान संगठन द्वारा स्वागत

नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का प्रधान संगठन द्वारा स्वागत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी जगमाल सिंह मावई के नेतृत्व में नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी जगमाल सिंह मावई ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि पुलिस द्वारा प्रधानों को आने वाली समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।


समारोह में प्रियंक कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष बुलंदशहर, जिला उपाध्यक्ष लाल सिंह, ओमवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष विपिन जादौन, कृपाल सोलंकी महासचिव ब्लॉक बुलंदशहर, ओम प्रकाश, जसवंत भारती, आरिफ अंसारी, नासिर समेत बड़ी संख्या में प्रधान साथी उपस्थित रहे।