See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-28 21:14:18

पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात

पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुलंदशहर आगमन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह से भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंडल के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए संगठन से सहयोग और समन्वय की अपेक्षा जताई। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना, जिला अध्यक्ष नरेश गोयल, जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल, जिला सचिव सुमित महेश्वरी, नगर महामंत्री विशाल रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष अजय गोयल, विश्वास सिंघल, हितेश आनंद, शिवांश सिंघल, मंत्री गौरव बंसल, नवीन बंसल, जिला युवा अध्यक्ष अमित बहल, लाजपतपुरी संरक्षक संदीप भूटानी, अध्यक्ष दर्पण अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान शहर में व्यापारिक माहौल को सुरक्षित और अनुकूल बनाने पर भी चर्चा हुई।