See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-28 21:13:45

बुलंदशहर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बुलंदशहर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में करनपुर कला में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री विजय कुमार गौतम, ग्राम प्रधान विमलेश देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनी गौतम, मीनू गौतम, वंदना गौतम, धर्मवीर सिंह अध्यापक, पूर्व प्रधान जगदीश, गजेंद्र सिंह, लेखराज सिंह, अजय कुमार, शिवकुमार, राजेश कुमार, संजय सागर, फोटो डॉक्टर देवेंद्र सिंह, सीपी सिंह खटीक, मनोज कुमार गोल्डी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बुलंदशहर क्षेत्र सहित हजारों की संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान समरसता, समानता और संविधान निर्माता बाबा साहेब के आदर्शों का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और समाज में समता व न्याय स्थापित करने के उनके प्रयासों को नमन किया।