See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-28 21:12:30

एसएसपी बुलंदशहर ने अगौता थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एसएसपी बुलंदशहर ने अगौता थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। रविवार देर रात जनपद बुलंदशहर के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने थाना अगौता का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मर्दाना बंदीगृह और अपराध अभिलेख रजिस्टर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया। एसएसपी ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि सभी अभिलेखों को पूर्णतया अद्यतन रखा जाए और उनका उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही थाना परिसर को स्वच्छ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए। महिला संबंधित अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश देते हुए एसएसपी ने पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरतने पर बल दिया।