See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-28 21:02:57

महिला कल्याण विभाग ने ऑपरेशन मुक्ति के तहत बच्चों को किया जागरूक

महिला कल्याण विभाग ने ऑपरेशन मुक्ति के तहत बच्चों को किया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। महिला कल्याण विभाग बुलंदशहर द्वारा उत्तर प्रदेश शासन के नेतृत्व में और जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव के निर्देशों में ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 को चाइल्ड हेल्पलाइन बुलंदशहर द्वारा गांधी बाल निकेतन विद्यालय, बुलंदशहर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी अभिषेक यादव ने चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, बाल श्रम अधिनियम और बाल विवाह अधिनियम के बारे में जानकारी दी और बच्चों को बाल श्रम तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। वन स्टॉप सेंटर प्रथम से परामर्शदाता नेहा सोलंकी ने महिलाओं की मदद के लिए चल रहे वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर पूनम कुमारी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी तथा समस्त हेल्पलाइन नंबरों के प्रति बच्चों को जागरूक किया। इस अवसर पर थाना ए एच टी यू के उपनिरीक्षक दिलीप कुमार राज, विनोद कुमार, महिला कांस्टेबल सीमा और पूजा सहित गांधी बाल निकेतन विद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।