See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-28 20:57:21

देवनागरी महाविद्यालय में "सर्व शिक्षा अभियान एवं भारत" विषयक संगोष्ठी संपन्न

देवनागरी महाविद्यालय में "सर्व शिक्षा अभियान एवं भारत" विषयक संगोष्ठी संपन्न

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। देवनागरी महाविद्यालय में "सर्व शिक्षा अभियान एवं भारत" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार ने की। उन्होंने सर्वशिक्षा अभियान को देश के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया और प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुँचाने पर बल दिया।


संगोष्ठी के संयोजक, अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य भवनीत सिंह बत्रा ने शिक्षा के प्रसार को भारत की प्रगति का मूल आधार बताते हुए अभियान की उपलब्धियों एवं वर्तमान शैक्षिक चुनौतियों पर विचार साझा किए। मुख्य वक्ता संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य हरिदत्त शर्मा ने सर्वशिक्षा अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया तथा इसमें माता-पिता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।


विशिष्ट वक्ता नरेश कुमार ने शिक्षा को अज्ञानता के अंधकार को मिटाने वाला प्रकाश कहा, वहीं डॉ. महेन्द्र कुमार ने शिक्षित समाज को देश के विकास का वाहक बताते हुए सर्वशिक्षा अभियान को एक क्रांतिकारी पहल करार दिया।


संगोष्ठी में महाविद्यालय के अनेक शिक्षक व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।