See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-28 20:56:45

अर्ध रात्रि में थाने पहुंचकर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण

अर्ध रात्रि में थाने पहुंचकर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

औरंगाबाद (सैय्यद मजहर)। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में अर्ध रात्रि के समय उन्होंने औरंगाबाद थाने का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना प्रभारी नितीश भारद्वाज, वरिष्ठ उप निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी अचंभित रह गए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अपराध रजिस्टर, बेरंग मालखाना और शस्त्रागार का गहनता से मुआयना किया।


उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण में कोई भी कोताही न बरती जाए और थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की हरसंभव सहायता करते हुए उनकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अगौता थाने का भी औचक निरीक्षण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के इस अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और व्यवस्था सुधारने की कवायद तेज हो गई।