See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-16 22:34:42

सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत, दिखा एकता और सम्मान का दृश्य

सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत, दिखा एकता और सम्मान का दृश्य

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। गुलावठी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई और कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और श्रद्धा से बाबा साहेब के प्रति सम्मान प्रकट किया।


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शहजाद अल्वी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमें बाबा साहेब अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। हमें जाति, धर्म और भाषा के नाम पर बंटने के बजाय एकजुट होकर एक न्यायपूर्ण समाज की स्थापना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान ने ही हमें देश में समानता का अधिकार दिलाया है।


इस आयोजन में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष आजाद अल्वी सहित तरुण अग्रवाल, करीमुद्दीन सैफी, संदीप गौतम, शकील अहमद, सलीम चौधरी, महेंद्र सिंह राणा, सभासद फखरुद्दीन, अली अहमद, नाजिम सैफी, मुजाहिद अब्बासी, मोहम्मद आसिफ, इस्लाम मेवाती, नदीम मेवाती, अकरम मुकदम, उस्मान मल्लन, फरहान मेवाती, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद नदीम अहमद, अकरम कुरैशी, अरमान कुरेशी, कबीर अल्वी, नदीम फारुकी, जकरिया मेवाती समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और शोभायात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।