See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-15 12:19:24

डॉ. अंबेडकर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा, क्षेत्रीय एकता और सामाजिक सद्भावना का संदेश

बक्सर और बंगोली में प्रमुख कार्यक्रम आयोजित

डॉ. अंबेडकर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा, क्षेत्रीय एकता और सामाजिक सद्भावना का संदेश


बक्सर और बंगोली में प्रमुख कार्यक्रम आयोजित



                                                                                                                                                                               सिंभावली: संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर का जन्मोत्सव क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भगवान बुद्ध और अन्य महापुरुषों की झांकियों से सजी भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने झांकियों पर पुष्पवर्षा कर जोरदार अभिनंदन किया। सिंभावली क्षेत्र में मुख्य कार्यक्रम गांव बक्सर में आयोजित हुआ, जहां शोभायात्रा का शुभारंभ राकेश कश्यप ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।


गांव बंगोली में आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने किया। बक्सर में पीपल वाले मोहल्ले से प्रारंभ हुई शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई पुराने नेशनल हाइवे और हरोड़ा मोड़ समेत अन्य प्रमुख स्थानों से होते हुए हनुमान मंदिर के पास समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान को दर्शाने वाली झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। हाजीपुर, भोवापुर, ब्रह्मगढ़ी, ढाना और फुलडेहरा सहित क्षेत्र के अन्य गांवों में भी बाबा साहेब का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।


शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए थे। सीओ प्रशिक्षु राहुल यादव, एसओ सुमित तोमर, एसएसआई वासुदेव और चौकी इंचार्ज अनंगपाल राठी ने पूरी शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा की कमान संभाली। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहीं।


आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार हरित और सदस्य देवेंद्र जाटव, टीटू जाटव, डॉ. कुंवरपाल सिंह, गंगाशरण, पीके वर्मा, एसपी कर्दम, कृष्णा हरित, डॉ. लखपत, प्रिंस, राजीव शर्मा, कुलदीप प्रधान, मनोज जाटव, रूपलाल जाटव, इंद्रजीत सिंह और जितेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


इस आयोजन ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का काम किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। आयोजकों ने इस भव्य आयोजन के लिए जनता का धन्यवाद किया और इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।