See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-10 20:34:27

भारत विकास परिषद आरोही ने महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का किया भव्य स्वागत

भारत विकास परिषद आरोही ने महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का किया भव्य स्वागत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बुलंदशहर आगमन पर भारत विकास परिषद आरोही द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिषद की ओर से उन्हें राधा-कृष्ण की सुंदर मूर्ति भी भेंट की गई।


राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उत्तर प्रदेश सरकार के बीते 8 वर्षों के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार निरंतर विकास की दिशा में कार्य कर रही है और उसकी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की हर योजना का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है।


स्वागत करने वालों में संजय बिसारिया, सुनील रामा, रविकांत गर्ग, राकेश गुप्ता, अमित मित्तल, पुनीत गुप्ता, संजीव शर्मा, अनिल महेश्वरी, मुकुट लाल, प्रदीप शर्मा और शिवनारायण बंसल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।