See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-10 20:33:52

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली भव्य बाइक रैली, खुर्जा में गूंजे मोदी-योगी के जयकारे

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली भव्य बाइक रैली, खुर्जा में गूंजे मोदी-योगी के जयकारे

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह ने झंडा दिखाकर किया। बाइक रैली ने पूरे खुर्जा नगर में भ्रमण किया और इस दौरान मोदी-योगी के जयकारों से शहर की गलियां गूंज उठीं।


इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा वरुण गोयल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष संचित बंसल, जिला महामंत्रीगण के.पी. सिंह और नवीन शर्मा, बाइक रैली संयोजक ऋषभ शर्मा, जीतन शर्मा और सत्यप्रकाश सिंह की सक्रिय भागीदारी रही। चारों मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष—अभिषेक शर्मा, सतपाल सिंह, यश गर्ग और कपिल राघव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और युवा साथी इस आयोजन में शामिल हुए।


भव्य एवं विशाल बाइक रैली के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।