See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-10 20:32:42

बुलंदशहर महोत्सव 2025 में कुल हिन्द मुशायरे ने समा बांधा, शायरों की अदबी पेशकशों से सजी रात

बुलंदशहर महोत्सव 2025 में कुल हिन्द मुशायरे ने समा बांधा, शायरों की अदबी पेशकशों से सजी रात

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। ज़िला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी बुलंदशहर (बुलंदशहर महोत्सव 2025) के अंतर्गत बुधवार रात्रि कुल हिन्द मुशायरे का भव्य आयोजन हुआ, जिसका संयोजन नदीम अख्तर ने किया। मुशायरे की सदारत विश्वप्रसिद्ध शायर प्रो. वसीम बरेलवी ने की, जबकि निजामत का जिम्मा मशहूर शायर डॉ. हिलाल बदायूनी ने निभाया।


कार्यक्रम का शुभारंभ अनूपशहर विधायक संजय शर्मा एवं प्रदर्शनी समिति के उपाध्यक्ष ठा. सुनील सिंह ने शमां रोशन कर किया। मुशायरे में देशभर के नामचीन शायरों ने अपनी अदबी पेशकशों से समां बांधा। शायर निजामी राही ने नात और शबीना अदीब ने कौमी तराना पढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रो. वसीम बरेलवी के दिल छू लेने वाले अशआरों ने महफिल को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।


कानपुर से आए जौहर कानपुरी, दिल्ली के मंगल नसीम, मुजफ्फरनगर के खुर्शीद हैदर, देवबंद के जहाज़ देवबंदी, लखनऊ की वंदना अनम, शबीना अदीब, अज़हर इक़बाल, डॉ. अना देहलवी, साबिर बेहटवी, फहद रईस अंसारी और सुहैल अली बर्नी सहित तमाम शायरों ने अपने एक से बढ़कर एक कलाम से श्रोताओं की खूब दाद बटोरी।


इस मौके पर नदीम अख्तर को उर्दू अदब की सेवा के लिए "शाने-अदब" अवॉर्ड से नवाजा गया। मुशायरा देर रात तक चलता रहा और हर शेर, हर मिसरे पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही, जो अदब और शायरी से लोगों के जुड़ाव का बेहतरीन प्रमाण बनी।