See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-10 20:30:29

यमुनापुरम में माता रानी की भजन संध्या, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल रहीं शामिल

यमुनापुरम में माता रानी की भजन संध्या, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल रहीं शामिल

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। यमुनापुरम स्थित I-196 में कविता सैनी पत्नी अशोक सैनी के आवास पर माता रानी की भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अन्य महिलाओं के साथ मिलकर भक्ति भाव से माता रानी के भजनों का गायन किया।


दीप्ति मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से ही वे इस पद तक पहुंची हैं और वे जनपद बुलंदशहर में नगर पालिका से संबंधित सभी बचे हुए कार्यों को पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे, इसकी चिंता और जिम्मेदारी वे सदैव निभाएंगी।


भजन संध्या में मीरा माहेश्वरी, रिया माहेश्वरी, अवंतिका मैडम, सर्वेश, सीमा, संतोष, नीलम, दुर्गेश शर्मा, कमलेश, बीना, ट्विंकल, राधा, ललिता, पुनम, रेनू, कनक, रेखा, अन्नू, अनुष्का सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और भक्ति भाव से कार्यक्रम को सफल बनाया।