See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-10 20:27:40

औरंगाबाद में किसानों की फसलें आवारा पशुओं की भेंट चढ़ीं, प्रशासन बेपरवाह

औरंगाबाद में किसानों की फसलें आवारा पशुओं की भेंट चढ़ीं, प्रशासन बेपरवाह

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

औरंगाबाद (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। खासतौर पर मोहल्ला रामनगर और आसपास के खेतों में गेंहू और गन्ना जैसी तैयार फसलें लगातार उजाड़ी जा रही हैं। किसानों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


योगी सरकार द्वारा गौशालाएं बनवाने और उन्हें आर्थिक सहायता देने के बावजूद स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता के कारण समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। ग्रामीणों ने फसलों को बचाने और आवारा पशुओं पर नियंत्रण की तत्काल मांग की है।