See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-10 20:17:04

दरियापुर गांव में गेहूं की क्रॉप कटिंग का प्रयोग, जिलाधिकारी श्रुति ने लिया मौके पर जायज़ा

दरियापुर गांव में गेहूं की क्रॉप कटिंग का प्रयोग, जिलाधिकारी श्रुति ने लिया मौके पर जायज़ा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। तहसील बुलन्दशहर के अंतर्गत ग्राम दरियापुर में किसान साद व जावेद के खेत में स्थित खसरा नंबर 496 पर 43.3 वर्ग मीटर में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति स्वयं मौके पर पहुंचीं और क्रॉप कटिंग के लिए चिन्हित किए गए रकबे की जानकारी ली। उन्होंने फसल की औसत उपज के आकलन के लिए अपनाई जाने वाली विधियों की जानकारी भी प्राप्त की।


चिन्हित क्षेत्र से गेहूं का उत्पादन 18.110 किलोग्राम दर्ज किया गया, जिसके आधार पर अनुमानित उपज 42 कुंतल प्रति हैक्टेयर रही। इस प्रयोग के माध्यम से जिले में गेहूं की फसल की उत्पादकता का सटीक मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी।