See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-10 20:14:36

बुलन्दशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

बुलन्दशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत जनपद बुलन्दशहर में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।


पुलिस टीमों ने बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम, नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के प्रति जानकारी देते हुए उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। इनमें महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस सेवा-102 आदि शामिल रहे।


इसके अतिरिक्त आत्मरक्षा संबंधी सुझावों, गुड टच और बैड टच की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी छात्राओं और महिलाओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम का यह प्रयास बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।