See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-09 21:45:14

जर्मन शेफर्ड 'टाइसन' ने जिला प्रदर्शनी 2025 में जीता प्रथम पुरस्कार

जर्मन शेफर्ड 'टाइसन' ने जिला प्रदर्शनी 2025 में जीता प्रथम पुरस्कार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर जिला प्रदर्शनी 2025 के अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित डॉग शो में बुलंदशहर निवासी वैभव प्रताप सिंह के जर्मन शेफर्ड डॉग 'टाइसन' ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। आयोजन बुधवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें विभिन्न नस्लों के स्वानों ने प्रतिभाग किया, लेकिन अपनी शानदार फुर्ती, प्रशिक्षित चाल-ढाल और आकर्षक व्यक्तित्व के चलते टाइसन ने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और प्रथम स्थान हासिल किया।


डॉग के मालिक वैभव प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि टाइसन ने वर्ष 2023 में भी जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था। इसके अलावा उसी वर्ष मेरठ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय स्वान प्रतियोगिता में भी टाइसन ने प्रथम स्थान और 'डॉग ऑफ द शो' का खिताब जीता था। टाइसन राजस्थान राज्य की कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी विजेता रह चुका है। टाइसन की इस उपलब्धि पर जिलेवासियों में गर्व की भावना है और इसे पशु प्रेम व उत्तम प्रशिक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।