See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-09 21:39:57

राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए नये सदस्य, अरूण चौधरी ने दिलाई सदस्यता

राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए नये सदस्य, अरूण चौधरी ने दिलाई सदस्यता

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बांसोटी में राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के संयोजक वरिष्ठ नेता चौधरी वीरपाल सिंह रहे, जिसमें अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर अनेक सम्मानित भाइयों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों, कार्यशैली और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह में पूर्ण आस्था रखते हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हुए पार्टी से जुड़ रहे हैं।


प्रदेश महासचिव अरुण चौधरी एवं किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ठाकुर गवेनदर सिंह ने इन सभी नए सदस्यों को फूल माला पहनाकर और पार्टी का पटका व टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता चौधरी जगबीर सिंह, सौरभ चौधरी (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिकारपुर), प्रहलाद सिंह चौधरी, बलवीर सिंह पहाड़पुर, दयानंद जी, सुखबीर सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सदस्यता लेने वाले नए सदस्यों की सूची साथ में संलग्न की गई है। यह जानकारी सौरभ चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिकारपुर द्वारा दी गई।