See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-09 21:39:26

दिल्ली की मुख्यमंत्री के बयान पर समाजवादी महिला सभा का विरोध, पुतला फूंका

दिल्ली की मुख्यमंत्री के बयान पर समाजवादी महिला सभा का विरोध, पुतला फूंका

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना पांडा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी महिला सभा ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अपशब्दों के प्रयोग को लेकर कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखने को मिला। इसी के चलते बाईपास रोड पर रेखा गुप्ता का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।


अर्चना पांडा ने कहा कि रेखा गुप्ता द्वारा किए गए अपशब्दों का प्रयोग निंदनीय है और यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से दिल्ली में भाजपा सरकार बनी है, वहां कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है और आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। प्रदर्शन के दौरान मौजूद समाजवादी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए नारेबाजी की और कहा कि ऐसे बयानों से जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाया जा रहा है।