See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-09 21:38:52

यूपी में 8 साल बेमिसाल", व्यापारियों ने योगी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की

यूपी में 8 साल बेमिसाल", व्यापारियों ने योगी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के प्रसिद्ध कालीचरण स्वीट्स पर व्यापारियों ने बैठक कर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। इस अवसर पर व्यापारी जितेंद्र शर्मा और मनोज शर्मा ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं, जिससे युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी पर लगाम लगाकर सरकार ने एक सुरक्षित वातावरण बनाया है, जिससे व्यापारी वर्ग स्वयं को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहा है।


व्यापारियों ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में व्यापारियों को आए दिन गुंडागर्दी का सामना करना पड़ता था, जबकि वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों का मानना है कि योगी सरकार के विकास कार्यों की न केवल उत्तर प्रदेश में बल्कि अन्य राज्यों में भी प्रशंसा की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और योगी आदित्यनाथ एक बार फिर तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बैठक में शहर के कई व्यापारी उपस्थित रहे।