See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-09 21:37:49

हाईवे चौड़ीकरण का निर्माण कार्य हुआ शुरू, अवैध कब्जों पर कसा जाएगा शिकंजा

हाईवे चौड़ीकरण का निर्माण कार्य हुआ शुरू, अवैध कब्जों पर कसा जाएगा शिकंजा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। नगर में स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। इस कार्य का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को जाता है, जिनके प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित परियोजना अमल में लाई जा रही है। इस परियोजना पर लगभग 14.94 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पूर्व में वन विभाग की जमीन के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ था, लेकिन अब विभाग को डिवाई तहसील में वैकल्पिक भूमि उपलब्ध करा दी गई है, जिससे कार्य की शुरुआत संभव हो पाई है।


यह निर्माण कार्य बुलंदशहर रोड पर मिट्ठेपुर से लेकर हापुड़ रोड तक, गुलावठी सीमा तक विस्तारित किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत डिवाइडर लगाए जाएंगे जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। साथ ही, स्थानीय नागरिकों ने डिवाइडर में आवश्यक स्थानों पर कट बनवाने की मांग की है। निर्माण कार्य के साथ-साथ फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को भी हटाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से नगरवासियों और यात्रियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।