See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-09 21:35:09

भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए चलाए जा रहे "8 साल बेमिसाल" अभियान के अंतर्गत आज जिला कार्यालय पर विकास यात्रा से जुड़ी एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला अध्यक्ष विकास चौहान, माननीय विधायक प्रदीप चौधरी एवं एमएलसी नरेंद्र भाटी ने संयुक्त रूप से किया।


प्रदर्शनी का आयोजन जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि के संयोजन में किया गया, जिसमें भाजपा के इतिहास, विकास यात्रा और विचारधारा को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर भाजपा की संघर्ष और उपलब्धियों भरी यात्रा को नजदीक से जाना।


जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि प्रदर्शनी में भाजपा के दो सीटों से लेकर वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक के सफर को दर्शाया गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीआईपी कल्चर के खिलाफ उठाए गए कदम, ‘मेक इन इंडिया’ जैसी योजनाओं और विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधाराएं तथा प्रधानमंत्री मोदी की सात शक्तियाँ कार्यकर्ताओं के मन में ऊर्जा भरने का कार्य करती हैं।


प्रदर्शनी संयोजक दीपक ऋषि ने बताया कि पूरे प्रदेश में इस तरह की प्रदर्शनियों का आयोजन हो रहा है, जिससे आम जनता भाजपा की विकास यात्रा से परिचित हो सके।


इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय त्यागी, संतोष वाल्मीकि, संजय गुर्जर, दीपक दूल्हेरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा, भक्तोष गुर्जर, आनंद चौधरी, हितेश गर्ग, आईटी विभाग संयोजक अंशुल अगवाना, अभिनव वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष शशि शर्मा, कल्पना वर्मा, सुमन शर्मा, कुसुम गौतम, प्रवेश कौशिक, बबीता सिंह, पूजा गुप्ता, अशोक चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।