See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-09 21:34:35

भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे "8 साल बेमिसाल" उत्सव अभियान के अंतर्गत आज जिला कार्यालय पर भाजपा की विकास यात्रा को प्रदर्शित करती एक भाव प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास चौहान, माननीय विधायक श्री प्रदीप चौधरी तथा एमएलसी श्री नरेंद्र भाटी ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।


यह प्रदर्शनी भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा को दर्शाने का एक सशक्त माध्यम रही, जिसका आयोजन जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि के संयोजन में किया गया। पार्टी के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और पार्टी की गौरवशाली यात्रा को करीब से जाना।


जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए पार्टी के स्वर्णिम इतिहास को याद किया और बताया कि कैसे भाजपा ने 2 सीटों से शुरुआत कर आज तक का संघर्षमय लेकिन स्वर्णिम सफर तय किया है। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीआईपी कल्चर पर किए गए प्रहार, ‘मेक इन इंडिया’ जैसे अभियानों और पार्टी की नीतियों को प्रभावशाली तरीके से दर्शाए जाने की सराहना की। प्रदर्शनी में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधाराओं से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात शक्तियों तक का उल्लेख लोगों के मन में ऊर्जा भरने का कार्य करता है।


प्रदर्शनी संयोजक दीपक ऋषि ने जानकारी दी कि पूरे प्रदेश में इस प्रकार की प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से भाजपा की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।


इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय त्यागी, संतोष वाल्मीकि, संजय गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, दीपक दूल्हेरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा, भक्तोष गुर्जर, आनंद चौधरी, भाजपा नेता हितेश गर्ग, आईटी विभाग के संयोजक अंशुल अगवाना, अभिनव वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष शशि शर्मा, कल्पना वर्मा, सुमन शर्मा, कुसुम गौतम, प्रवेश कौशिक, बबीता सिंह, पूजा गुप्ता, अशोक चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।