See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-09 21:33:51

सिकंदराबाद विधानसभा में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न, जनकल्याण और राष्ट्रवाद पर जोर

सिकंदराबाद विधानसभा में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न, जनकल्याण और राष्ट्रवाद पर जोर

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज दिनांक 9 अप्रैल 2025 को सिकंदराबाद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मीराज सिंह उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की।


जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने पार्टी की विचारधारा, सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग को जोड़ने का माध्यम है। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने खेती, रोजगार और आर्थिक मोर्चों पर प्रभावी कार्य किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।


जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि भाजपा ने दो सीटों से शुरुआत कर आज 300 से अधिक सीटों तक का सफर तय किया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनी है। उन्होंने इसे भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अहम कदम बताया।


इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अरविंद दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष ऊषा बंसल, दीपक दुल्हैरा, सुरेश चन्द शर्मा, हरेन्द्र मास्टर, भवतोष गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेन्द्र भाटी, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप दीक्षित, शैलेश तेवतिया, मोहित सिंघल, मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता सहित ललित भाटी, संजय भड़ाना, सनी ठाकुर, अंकित जादौन, कपिल गुप्ता, रोहित सिंह, सूरजराज सिंह समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी की एकजुटता, राष्ट्रवाद और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।