See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-09 21:32:43

बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। दिनांक 09 अप्रैल 2025 को जिले के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।


पुलिस टीमों ने स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें आत्मरक्षा के तरीके, नारी सुरक्षा के अधिकारों और सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन और आपातकालीन सेवाओं जैसे यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस सेवा 102 की उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से बताया गया।


पुलिस टीमों ने महिलाओं को आत्मरक्षा से जुड़े टिप्स, ‘गुड टच-बैड टच’ की समझ, और आवश्यक स्थिति में सहायता लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी देकर उन्हें अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। यह अभियान महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक वातावरण के निर्माण की दिशा में एक अहम कदम है।