See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-03 21:15:18

नवरात्रि के शुभ अवसर पर वन विभाग द्वारा शक्ति वाटिका की स्थापना

नवरात्रि के शुभ अवसर पर वन विभाग द्वारा शक्ति वाटिका की स्थापना

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। षष्ठी नवरात्रि के अवसर पर बुलंदशहर वन प्रभाग की बुलंदशहर रेंज ने आवाज़ एनजीओ, सभासद नीरज चौधरी और हरि एनक्लेव निवासियों के सहयोग से माता रानी मंदिर, हरि एनक्लेव में शक्ति वाटिका की स्थापना की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए पीपल, गूलर, आक, ढाक, दूब, शमी, आम, बेल सहित कुल 10 पवित्र वृक्षों का रोपण किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री अंकित अरोड़ा ने बताया कि शक्ति वाटिका आस्था और पर्यावरण का संगम है। उन्होंने वृक्षों की धार्मिक और पर्यावरणीय महत्ता को समझाते हुए कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण और देखभाल भी हमारी जिम्मेदारी है।


इस अवसर पर वन दरोगा राज कुमार, वन रक्षक मनीषा तेवतिया, अशोक कुमार, चंद्रवीर सिंह, सभासद नीरज चौधरी, आवाज़ एनजीओ अध्यक्ष कर्णजीत, उपाध्यक्ष जॉनी सिरोही, सचिन राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।