See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-03 21:14:49

गौसेवक पं. दीपक मांकडी ने जन्मदिन पर सभी शुभचिंतकों का किया आभार व्यक्त

गौसेवक पं. दीपक मांकडी ने जन्मदिन पर सभी शुभचिंतकों का किया आभार व्यक्त

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। गौसेवक एवं किसान पं. दीपक मांकडी ने अपने जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देने वाले सभी परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।


पं. दीपक मांकडी ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर अपनों से मिले प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद से वे अभिभूत हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि वे सदैव अपने मधुर संबंधों को बनाए रखेंगे और सभी का दिल से सम्मान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी कारणवश उन्होंने किसी का दिल दुखाया हो, तो वे क्षमा प्रार्थी हैं।


उन्होंने प्रभु श्री राम, महादेव, माता रानी, बजरंगबली और भगवान परशुराम से प्रार्थना करते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। अंत में उन्होंने अपने सभी स्नेहीजनों का पुनः आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि भविष्य में भी उन्हें इसी तरह प्यार और आशीर्वाद मिलता रहेगा।