See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-03 21:13:07

रोवर रेंजर शिविर के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियां संपन्न

रोवर रेंजर शिविर के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियां संपन्न

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

औरंगाबाद/बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। अमर सिंह महाविद्यालय, लखावटी में आयोजित तीन दिवसीय रोवर रेंजर शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ कृषि संकाय के डीन प्रो. हरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रतिभागियों से शिविर का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर रोवर लीडर डॉ. मनीष मिश्रा ने स्कार्फ पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।


मुख्य प्रशिक्षक पवन कुमार राठी ने शिविर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए रोवर-रेंजर, स्काउट-गाइड, कब-बुलबुल की श्रेणियों, उद्देश्यों और उनके सामाजिक योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वागत ताली, सैल्यूट ताली की विधि, टोली निर्माण, खेल गतिविधियां, स्काउट नियम, प्रतिज्ञा, प्राथमिक चिकित्सा, झंडा गीत, राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान का अभ्यास कराया।


शिविर में खेलों के साथ हास्य कला का प्रदर्शन भी किया गया। रेंजर लीडर प्रो. निशा चौधरी और डॉ. मनीष मिश्रा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।