See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-03 21:11:58

जहांगीरपुर के परौरी गांव में लगी आग, किसानों की फसल जलकर राख

जहांगीरपुर के परौरी गांव में लगी आग, किसानों की फसल जलकर राख

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

जहांगीरपुर। बुलंदशहर जिले के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव परौरी में भीषण आग लगने से खेतों में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक प्रेम शर्मा और विमल शर्मा के खेतों में खड़ी अधिकांश फसल नष्ट हो चुकी थी।


घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और थाना पुलिस को अवगत कराया गया। कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग तेजी से फैल रही थी, जिसे रोकने के लिए ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने केवल पानी डालने के बजाय खेतों की ट्रैक्टर से जुताई कर आग को फैलने से रोका। इसके बाद बचे हुए हिस्से में पानी डालकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।


इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।