See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-03 21:11:17

"ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत बुलंदशहर पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

"ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत बुलंदशहर पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत बुलंदशहर पुलिस ने प्रभावी पैरवी कर वर्ष 2005 में हत्या के आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास और 7,000 रुपये के अर्थदंड की सजा दिलवाई।


अभियुक्त कन्हैया पुत्र विजयपाल, निवासी सराय बैरुनी, थाना डिबाई, ने वर्ष 2005 में अपने ही गांव के प्रेमपाल के दादा खेमकरण की सिर और गुप्तांग में चोट पहुंचाकर हत्या कर दी थी। इस घटना के संबंध में 31 जुलाई 2005 को थाना डिबाई में मामला दर्ज किया गया और 21 सितंबर 2005 को पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।


इस मुकदमे को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा संचालित "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत चिन्हित किया गया। मॉनिटरिंग सेल बुलंदशहर की सशक्त और प्रभावी पैरवी के चलते अभियोजन की कार्यवाही पूरी की गई, जिसमें 6 गवाहों की गवाही दर्ज हुई।


न्यायाधीश श्री विनीत चौधरी (एडीजे-अनूपशहर) ने अभियुक्त कन्हैया को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास और 7,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक श्री नितिन त्यागी का योगदान सराहनीय रहा।


बुलंदशहर पुलिस की इस सफलता को कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।