See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-03 21:10:06

SPEL कार्यक्रम के तहत छात्रों ने पुलिस लाइन का किया भ्रमण, मिली महत्वपूर्ण जानकारी

SPEL कार्यक्रम के तहत छात्रों ने पुलिस लाइन का किया भ्रमण, मिली महत्वपूर्ण जानकारी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशन में चलाए जा रहे Student Police Experiential Learning (SPEL) Programme के तहत कॉलेज के छात्र-छात्राओं को रिजर्व पुलिस लाइन बुलंदशहर का भ्रमण कराया गया।


दिनांक 03 अप्रैल 2025 को सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री ऋजुल द्वारा छात्रों को पुलिस लाइन में स्थित वस्त्र भंडार, जिम, आदेश कक्ष और महिला सहायता प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को करीब से जाना और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें सीखीं। SPEL कार्यक्रम के तहत ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को कानून व्यवस्था और पुलिस तंत्र को समझने का अवसर मिलता है।