See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-03 20:29:07

घर-घर संपर्क अभियान के तहत विधायक ने बताया सरकार की योजनाओं का लाभ

घर-घर संपर्क अभियान के तहत विधायक ने बताया सरकार की योजनाओं का लाभ

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल बेमिसाल उत्सव अभियान के तहत घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुलंदशहर सदर विधानसभा के ग्राम लुधियाना में भाजपा के एक्टिव संयोजक विनोद लोधी और बूथ नंबर 76 के कार्यकर्ताओं के साथ विधायक प्रदीप चौधरी ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।


इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है और हर गांव तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया।