See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-03 20:28:06

शिक्षक सम्मेलन में सम्मानित हुई प्रधानाध्यापिका

शिक्षक सम्मेलन में सम्मानित हुई प्रधानाध्यापिका

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में आयोजित कर्मचारी-शिक्षक सम्मेलन के दौरान जनपद बुलंदशहर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत पांडेय ने अगौता ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकौली की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सायरा बेगम को "बेस्ट शिक्षक" प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।


श्रीमती सायरा बेगम को यह सम्मान उनके द्वारा बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस मौके पर डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने उनकी प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मेलन में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने शिक्षकों की भूमिका और उनके योगदान की सराहना की।