See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-03 20:20:52

बुलंदशहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई

बुलंदशहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में 3 अप्रैल 2025 को यातायात नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के उद्देश्य से किए गए इस अभियान में 19 अवैध ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा जब्त किए गए। इसके अलावा, 142 चालकों का चालान कर कुल 1.83 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।


अभियान के दौरान 73 मोटर वाहन और दोपहिया वाहनों पर 0.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 13 खराब स्थिति में पाए गए वाहनों को जब्त किया गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करते हुए 0.42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में सभी वाहन चालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से अपील की कि बिना वैध लाइसेंस और पंजीकरण के वाहन न चलाएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।