See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-01 22:27:24

फूल वर्षा कर सिविलियन विद्यालय में बच्चों का किया गया स्वागत

फूल वर्षा कर सिविलियन विद्यालय में बच्चों का किया गया स्वागत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। सिविलियन विद्यालय, हरिश्चंद्र नगर में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रथम दिन छात्रों का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल प्रभारी रुस्तम जमा ने विद्यार्थियों के आगमन पर तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।


रुस्तम जमा ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के स्वागत की यह परंपरा उन्हें शिक्षा के प्रति और अधिक उत्साहित करने के लिए की जाती है। पहले दिन विद्यालय में बच्चों का विशेष उत्साह देखने को मिला, जिससे माहौल उल्लासपूर्ण हो गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच इस आत्मीय स्वागत ने नए सत्र की शुरुआत को यादगार बना दिया।