See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-01 22:26:22

विजयपाल को विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

विजयपाल को विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आज वरिष्ठ अध्यापक विजयपाल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि विदाई का क्षण खुशी और भावनात्मक जुड़ाव दोनों का संगम होता है। खुशी इस बात की कि विजयपाल ने अपने कार्यकाल को उत्कृष्ट रूप से पूर्ण किया, और गम इस बात का कि एक अनुभवी शिक्षक अब विद्यालय से विदा हो रहे हैं।


समारोह के दौरान विद्यालय के कोषाध्यक्ष, व्यवस्थापक और अध्यक्ष ने अपने मार्गदर्शन से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अन्य आचार्यों ने विजयपाल के साथ बिताए गए अनमोल पलों को साझा किया, जिससे पूरा माहौल भावुक हो गया। इस अवसर पर विजयपाल को फूलमालाओं से सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।