See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-01 22:25:55

नरौरा पुलिस ने गिरी हुई सोने की चेन ढूंढकर दंपति को लौटाई

नरौरा पुलिस ने गिरी हुई सोने की चेन ढूंढकर दंपति को लौटाई

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (सचिन शर्मा)। थाना नरौरा पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए एक महिला की गुम हुई सोने की चेन ढूंढकर उसे वापस सौंप दिया।


31 मार्च 2025 को दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी मंजू अपने पति पवन कुमार के साथ नरौरा क्षेत्र स्थित पक्का घाट, राजघाट पर स्नान करने आई थीं। स्नान के दौरान मंजू की सोने की चेन पानी में गिर गई, जिसे ढूंढ पाना मुश्किल हो रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर थाना नरौरा में तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल मंतेश कुमार ने गोताखोरों और अन्य सहयोगियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चेन को ढूंढ निकाला।


आज 1 अप्रैल 2025 को पुलिस टीम ने मंजू और उनके पति पवन कुमार को उनकी सोने की चेन सौंप दी। चेन वापस पाकर दंपति ने नरौरा पुलिस की ईमानदारी और सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।