See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-01 22:25:25

बुलन्दशहर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

बुलन्दशहर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत जिलेभर में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो पुलिस टीमों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।


पुलिस टीमों ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस सेवा-102 शामिल हैं। इसके अलावा, आत्मरक्षा के लिए उपयोगी टिप्स, गुड टच-बैड टच की पहचान और साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए।


अभियान के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।