See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-04-01 17:38:27

नीलकमल प्रजापति राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में बने राष्ट्रीय नेशनल चैंपियन

आरवीसी सेंटर और स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ

जनपद हापुड़

सिंभावली क्षेत्र के खुड़लिया गांव के नीलकमल प्रजापति पुत्र राजपाल सिंह प्रजापति ने अपने घोड़े रॉक के साथ पहले स्थान पर रहकर नए राष्ट्रीय चैंपियन बने। उन्होंने आरवीसी सेंटर और स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। आरवीसी सेंटर और स्कूल के दफादार नीलकमल नए राष्ट्रीय चैंपियन बने। उन्होंने अपने घोड़े रॉक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने ओवरऑल कुल 39 पेनल्टी की। ड्रेसाज और क्रास कंट्री में भी उन्होंने 39 ही पेनल्टी की। उन्होंने कुल 80.91 सेकेंड का समय लिया। जंपिंग में कोई पेनल्टी नहीं की। दूसरे स्थान पर आरवीसी सेंटर के नायब के. महेश रहे। उन्होंने अपने घोड़े इंडियन ग्लोरी के साथ कुल 46.7 पेनल्टी की। ड्रेसाज और क्रास कंट्री में उन्होंने 42.7 पेनल्टी की। उन्होंने 78.92 सेकेंड का समय निकाला। जंपिंग में उन्होंने 4 पेनल्टी की। तीसरा स्थान भी आरवीसी सेंटर के नायब पी. विश्वनाथ को मिला। उन्होंने अपने घोड़े अमर के साथ कुल 47.7 पेनल्टी की। ड्रेसाज और क्रास कंट्री में उन्होंने 35.7 पेनल्टी की। कुल 79.41 सेकेंड का समय लिया। जंपिंग के दौरान उन्होंने 12 पेनल्टी की। चौथे स्थान पर आरवीसी के नायब के. महेश रहे। उन्होंने अपने दूसरे घोड़े टारजन के साथ 47.9 पेनल्टी की। उनकी जंपिंग पेनल्टी 4 रहीं। उन्होंने 79.53 का समय निकाला। सभी घुड़सवारों को 11 बाधाओं को पार करना था, जिसके लिए उनको 14 प्रयास करने थे।